72 बच्चों को ले जा रही थी बस, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 30 बच्चे घायल

Spread the love

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार दोपहर एक स्कूल बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से 30 छात्र घायल हो गए। घटना मालदा के इंगलिशबाजार थाने के लक्ष्मीपुर की है। घायल हुए बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालदा-मानिकचक राज्य राजमार्ग पर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घायल छात्रों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। बाद में दमकल और ट्रैफिक पुलिस बचाव कार्य में जुट गई। सीचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि घायल बच्चों में 3 के सिर में गंभीर चोट आई है और 13 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस सेंट्रस स्कूल की है। हादसा स्कूल की छुट्टी होने के बाद वापस जाते वक्त हुआ। बस पलटने से स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डीएसी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के ने बताया कि जिस बस में केंद्रीय विद्यालय के 72 छात्र यात्रा कर रहे थे, वह दोपहर करीब ढाई बजे अंग्रेजी बाजार प्रखंड के लक्खीपुर इलाके में फिसल कर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 छात्रों को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने कहा, “दो छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज किया जाएगा।” पुलिस ने बताया कि पांचवीं से दसवीं कक्षा के छात्र बस में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी