आंध्र प्रदेश में पीएम की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर के उड़ान भरते ही छोड़े काले गुब्बारे

Spread the love

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ बड़ी चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी के चॉपर के पास प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे देखे गए। इस मामले में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है।

दरअसल, पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के भीमावरम अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में आयोजित एक ईवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद जब पीएम मोदी विजयवाड़ा के गन्नावरम (Gannavaram) एयरपोर्ट पहुंचे और वहाँ से उनके चॉपर ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर काले गुब्बारे उड़ते दिखाई दिए।

सामने आई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन कार्यकार्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद जब पीएम मोदी के चॉपर ने उड़ान भरी तो उसके कुछ ही मिनटों बाद काले गुब्बारे आसमान में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि ये गुब्बारे इन्हीं प्रदर्शनकारियों ने वो काले गुब्बारे हवा में उड़ाये थे।

स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि दो कांग्रेस कार्यक्रता राजीव रतन और रवि प्रकाश ने ये काले गुब्बारे एक निर्माणाधीन इमारत पर चढ़कर उड़ाये थे। वहीं, इस मामले में बीजेपी की प्रदेश इकाई ने इसे साजिश करार दिया है। बता दें कि इससे पहले पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला गरमाया था। उस समय कांग्रेस का शासनकाल था जिसके लिए उसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप