हथियारबंद लुटेरों से भी नहीं डरा युवक, भिड़ कर खदेड़ दिया, Delhi Police ने भी किया सेल्यूट

Spread the love

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार रात को 19 साल के युवक ने और उसके चाचा को अपराधियों ने लुटने की कोशिश की। इसका दोनों ने इस कदर डटकर सामना किया कि मजबूरन अपराधियों को अपनी बाइक छोड़कर जानी पड़ी। युवक और उसके चाचा को दो अन्य स्थानीय लोगों से भी मिली, जिसके बाद उन्होंने अपराधियों का ताकत से सामना करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इस लड़ाई में युवक को गोली भी लगी। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को रात 11.40 बजे घटना बताई जा रही है। पुलिस को वारदात की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची, जिसके बाद पीड़ितों को सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर पर भेजा जा रहा है। 19 साल का गिरीश वजीराबाद में मोबाइल की दुकान चलाता है। वहीं, उसके चाचा लाल सिंह लक्ष्मी नगर में पेंट का व्यापार करते हैं। लाल सिंह अपने भतीजे के पास अकसर उसके पास काम खत्म होने के बाद आया करता है। दोनों फिर दुकान से नगर रुपये, महंगे फोन, लैपटॉप इकट्ठा करते हुए बाइक पर घर चले जाया करते हैं। यह इनका रोज का रूटीन है।
पुलिस के अनुसार दोनों सोमवार की रात 11 बजे दुकान से अपने सामान लेकर रवाना हो रहे थे। वजीराबाद की 16 नंबर की गली पर पहुंचते ही उनका रास्ता तीन बाइक में सवाल लोगों ने रोक लिया। और उनसे उनके सामान को छीनने की कोशिश करने लगे। गिरीश और उसके चाचा लाल सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की और अपराधियों को धक्का दिया, लेकिन एक अपराधी ने हथियार से गोल चला दी। जिसके कारण गिरीश के बाएं हाथ पर गोली लग गई। गिरीश के चाचा ने हमलावरों पर ईंट फेंकी, जो एक हमलावर को लग गई।
घटनास्थल से पास से गुजर रहे बाइक पर सवाल दो लोगों ने रुककर हो रही हाथापाई की जांच की। जिसके बाद दोबारा हमलावर ने गोली चलाई। बाइक सवार दो लोगों ने गिरीश और उसके चाचा की सहायता की। चारों ने डटकर हमलावरों का सामना करते हुए उन्हें घटनास्थल से भगा दिया। हमलावर अपनी एक बाइक उसी जगह पर छोड़कर भाग गए।
डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कल्सी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस की टीम संग्दिधों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है। इलाके में मौजूद सीसीटीवी की फुटेज सुराग को ढुंढ कर संग्दिधों की पहचान कर रही है। पुलिस ने चारों स्थानीय नागरिकों के हौसले की तारीफ की और उनकी सराहना की। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम तक इस केस में पुलिस को कुछ प्रमुख जानकारी मिली है। जिससे इस केस को सुलझाने में मदद मिल सकती है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित