सितारगंज के शक्ति फार्म में युवक की हत्या   भाई ने रमेश नाम का व्यक्ति पर लगाया भाई की हत्या का आरोप 

शक्तिफार्म। आनन्द नगर तिलियापुरनगर  क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी। सूचना पर शक्तिफार्म चौकी और सितारगंज कोतवाली से पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतक के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 जानकारी के मुताबिक आनंदनगर तिलियापुर क्षेत्र में स्थित गौशाला के पास शनिवार प्रातः 42 वर्षीय अमित आर्या पुत्र मदन राम का लहूलुहान हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के सिर और चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। देखते ही देखते मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना शक्तिफार्म चौकी एवं सितागरंज कोतवाली से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई प्रताप कुमार आर्या की ओर से पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में प्रताप कुमार आर्या ने कहा कि गांव में ही प्रकाश राम आर्या की गौशाला है जिसमें रमेश नाम का व्यक्ति काम करता है और उसका भाई मृतक अमित आर्या भी कभी कभी काम के लिए वहां जाता था। शुक्रवार शाम को रमेश उसके भाई अमित आर्या को घर से बुलाकर ले गया। उसके बाद उसका भाई घर नहीं लौटा। सुबह उसकी तलाश की गयी तो अमित का शव गोशाला के बाहर पाया गया। तहरीर में प्रताप का आरोप है कि रमेश ने ही उसके भाई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान