तेल टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर हुई मौत पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा ,मोर्चरी को खटीमा भेजा

नानकमत्ता। तेल टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मोर्चरी को भेजा।
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे नगर से सटे सितारगंज- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर  अमृतसरिया ढाबे के पास के पुल की रेलिंग से टकराई टैंकर ट्रक UK 18 CA 7138 के अनियंत्रित होने से सामने से आ रही मोटरसाइकिल सख्या UK06Q5439 की जोरदार भिड़ंत हो गयी । जिससे मोटरसाइकिल पर सवार जहीर अहमद पुत्र वजीर अहमद उम्र 45 वर्ष निवासी इस्लामनगर उम्र खुर्द खटीमा व अमन पुत्र जहीर अहमद उमर 17 वर्ष निवासी इस्लामनगर उम्र खुर्द खटीमा थाना खटीमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव , उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से   दोनों मृतकों के शवों को 108 वाहन एम्ब्युलन्स से मोर्चरी पंचनामे की कार्यवाही के लिए सरकारी अस्पताल खटीमा भिजवाया गया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मृतक राजमिस्त्री बताई जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान