बैंक से ऋण लेकर फरार हुआ आरोपी दस साल बाद गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने बैंक से ऋण लेकर 10 साल से फरार आरेापी को यूपी के थाना बहेड़ी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 2013 में पवन सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी रामलीला मोहल्ला बहेड़ी बरेली व उसकी पत्नी शशिलता ने वर्तमान में महेंद्रा कोटक में तब्दील हो चुकी आईएनजी वैश्य बैंक से कृषि पर 26 लाख का ऋण लिया था। भाई मोहन सिंह गारंटर बना। वर्तमान में ऋण ब्याज सहित 87 लाख हो चुका है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इस मामले में बैंक के लीगल मैनेजर भानु प्रताप ने कोर्ट के आदेश पर 19 अगस्त 23 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी महेश कांडपाल कर रहे है। उन्होंने बताया कि पवन ने बंधक भूमि का फर्जी तरीके से नोड्यूज बना कर भूमि को बंधक मुक्त कर लिया। इसकी जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। पहले आईएनजी वैश्य अब कोटक महिंद्रा में मर्ज हो गई। उन्होंने बताया कि पवन को बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी को पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान