बाढ़ के पानी में डूबी स्कूल बस, बच्चों की आवाज सुन मदद के लिए दौड़े लोग, 30 छात्रों को निकाला सुरक्षित

Spread the love

तेलंगाना के महबूब नगर में शुक्रवार को एक बड़ा होते-होते बच गया। यहां एक स्कूल बस बाढ़ के पानी में लगभग आधी डूब गई। ये स्कूल बस 30 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान वह माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच स्कूल बस अंडर ब्रिज में लगभग पांच फीट बाढ़ के पानी में फंस गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बस में सवार बच्चों को बचाया। बाद में ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला गया।

तेलंगाना के महबूबनगर में आज बारिस से सड़क पर बढ़े पानी से बाढ़ जैसे हालत नजर आ रहे हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो दिख रहा है सड़क के पानी से स्कूली बस आधे से अधिक डूबी हुई है। वीडियो में लोग बच्चों को पानी से बाहर निकालते दिख रहे हैं। बाढ़ के पानी में बस फंसने के कारण 30 बच्चों की जान पर बन आई। गनीमत है कि, आसपास के लोगों ने जल्दी रेस्क्यू कर सभी बच्चों को बचा लिया।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बस चालक जब अंडरब्रिज से गुजरा तभी पानी बढ़ गया। चालक और स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं महबूब नगर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। 30 बच्चों को लेकर जा रही बस माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरपास में फंस गई थी।
अधिकारियों ने बताया, बस ड्राइवर सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था। अंडरपास के नीचे पानी भरा हुआ था। ड्राइवर को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस कारण वह आगे बढ़ता चला गया। हालांकि, आगे जाकर वह बाढ़ के पानी में फंस गया। पुलिस के मुताबिक, बस पानी में आधी डूब गई थी। जैसे ही लोगों को इसका पता चला वे मदद के लिए आगे आए। पुलिस के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित