बिहार की जमीन से निकलेगा सोना, निकल और क्रोमियम, खनन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, राज्य को होगी बंपर कमाई

Spread the love

बिहार के जमुई में सोने की जानकारी मिलने के बाद अब राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर अन्य खनिजों के भंडार का पता चला है। सरकार का दावा है कि जमुई सहित औरंगाबाद, नवादा और कई अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर निकल, पोटाश, क्रोमियम के भंडार मिले हैं। वहीं सरकार जल्द ही इनका खनन शुरू करा सकती है। बहुत जल्द नीतीश सरकार सोने के साथ ही क्रोमियम और पोटेशियम के खनिज ब्लॉकों का खनन शुरू करेगी। टेंडर के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू है।

बिहार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने बताया, “जमुई, औरंगाबाद, नवादा सहित कई जिलों में बड़े पैमाने पर निकल, पोटाश, क्रोमियम और सोने के भंडार मिले हैं, जिसका खनन जल्द शुरू होने वाला है। तीन ब्लॉक पोटाश और एक ब्लॉक क्रोमियम निकल का पाया गया है। वहीं जमुई के सोनो प्रखंड में सोना और औरंगाबाद में क्रोमियम के भंडार मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा जल्द ही इसका खनन शुरू किया जाएगा।”
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को चार खनिज ब्लॉक सौंपे हैं। ये खदानें क्रोमियम और पोटैशियम की हैं। ये खदानें सासाराम, रोहतास, गया और औरंगाबाद जिलों में स्थित हैं। केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार के खान एवं भूविज्ञान मंत्री जनक राम को खनिज सर्वेक्षण के दस्तावेज सौंपे। तब केंद्र ने 14 राज्यों को विभिन्न खनिजों के 100 ब्लॉक सौंपे और उनसे जल्द से जल्द नीलामी करने का आग्रह किया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप