नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए रम्पुरा में लगा कैम्प

Spread the love

रुद्रपुर। नजूल नीति के अंतर्गत 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम ने अब दूसरे चरण में रम्पुरा बस्ती में कैम्प लगाया है। जिसका शुभारम्भ मेयर रामपाल सिंह ने किया। इस दौरान मौके पर ही कई पात्र लोगों की पत्रावलियां तैयार करने के साथ ही भूखण्डों की नाप जोख भी कराई गयी।

मेयर रामपाल सिंह ने निगम कर्मियों को पत्रावलियां तैयार करने का काम तेजी से करने के निर्देश दिये। रम्पुरा में फ्री होल्ड के लिए लगाए गए शिविर का शुभारम्भ करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए आज रम्पुरा में नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा दो टीमें बना कर सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने नजूल नीति को संशोधित करते हुए नजूल भूमि पर काबिज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्राविधानित मानकों के अधीन पात्रता की श्रेणी में आते हों और जिनका नजूल नीति, 2021 में उल्लेखित कट ऑफ डेट दिनांक 09 नवम्बर 2011 से पूर्व कब्जा हो, को 50 वर्ग मीटर तक आवासीय भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस नीति का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें फार्म भरने से लेकर नोटरी,फोटो स्टेट और फोटो खींचे जाने की सुविधा भी लोगों को निःशुल्क दी जा रही है। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में शिविर लगाया गया था जिसमें आठ सौ से अधिक फाईलें तैयार हो चुकी है। अब रम्पुरा में भी जल्द ही सैकड़ों फाईलें तैयार कर दीपावली से पहले नजूल बस्तियों के हजारों लोगों को मालिकाना की सौगात दी जायेगी। मेयर ने कहा कि फ्रीहोल्ड प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। संभवतः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपने हाथों से मालिकाना हक के फ्रीहोल्ड प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

मेयर ने कहा कि नजूल नीति पर मालिकाना हक दिलाना उनकी प्राथमिकता थी। चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वायदा किया था और संकल्प लिया था कि जब तक नजूल नीति का सरलीकरण नहीं होता तब तक वह कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। लम्बे समय से किये जा रहे प्रयासों के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की पीड़ा को समझते हुए नजूल नीति का सरलीकरण किया। जिसका लाभ रूद्रपुर शहर के हजारों लोगों को मिल रहा है। मेयर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सच्ची हितैषी है। नजूल नीति का सरलीकरण शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी,सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, मानचित्रकार शरीक अली, भूपेन्द्र खत्री,मनोज गहतोड़ी, राम सिंह,शुभम पाल, अरुण रस्तोगी, विजय कुमार, नीरज सिंह, सपन मण्डल, जगदीश कुमार, चंद्रसेन कोली, सत्य प्रकाश चौहान, हिम्मत राम कोली, हरीश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी