सड़क पार करते व्यक्ति को बाईक ने मारी टक्कर, मौत

Spread the love

रूद्रपुर। किच्छा मार्ग पर भदईपुरा गेट के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज गति से जाती बाईक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिर्या। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त भदईपुरा निवासी मूल निवासी रिच्छा रोड गरगया वकनिया थाना दोहरनिया जिला बरेली 45 वर्षीय हरवंश सिंह पुत्र श्याम लाल के रूप में की गई।

 जानकारी के अनुसार गत रात्रि भदईपुरा गेट के सामने मुख्य मार्ग पर भदईपुरा निवासी मूल निवासी रिच्छा रोड गरगया वकनिया थाना दोहरनिया जिला बरेली हरवंश सिंह पुत्र श्याम लाल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आती मोटर साइकिल के सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे हरबंस गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन से उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि मृतक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है तथा दूसरी पुत्री की शादी अगले महीने होने वाली है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित