दबंग ने फेरी वाले पर किया धारदार हथियार से हमला कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा पीड़ित

रुद्रपुर। रेशमबाडी में रास्ते में टुकटुक से सामान उतार रहे फेरी वाले पर दबंग ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा और एसएसआई कमाल हसन से मिला।

जानकारी के मुताबिक रेशमबाडी निवासी शंकर लाल बुधवार को कोतवाली पहुंचा। वह एसएसआई से मिला। पीड़ित ने बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वह मंगलवार की रात को टुकटुक को रास्ते में खड़ा कर सामान उतार रहा था। तभी साइकिल सवार छोटू नामक व्यक्ति पहुंचा। आरोप है कि उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर छोटू ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा होता देख वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित ने एसएसआई को पूरी घटना से अवगत कराते हुए हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान