घर में घुसकर दबंगों ने मचाया तांडव  विरोध करने पर धारदार हथियारों से किया हमला

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र भदईपुरा में शराब के नशे में चूर दबंगों ने एक व्यक्ति के घर में  घुसकर तांडव मचाया और विरोध करने पर परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दबंगों पर महिला से अभद्रता व छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

जानकारी के मुताबिक भदईपुरा वार्ड 16 निवासी अनिल कश्यप ने रम्पुरा पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि बुधवार की रात को मोहल्ले की निवासी दबंग किस्म लोग शराब के नशे में चूर थे और घर के पास गाली गलौज कर रहे। मना करने पर उक्त लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में जमकर तांडव मचाया और परिजनों से मारपीट की। तहरीर में हमलावरों पर महिला से अभद्रता व छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। शोर शराबा मचाने पर हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित ने उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। रम्पुरा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान