श्रीलंका के फरार राष्ट्रपति के घर से प्रदर्शनकारियों के हाथ लगे करोड़ों रुपए

Spread the love

श्रीलंका में आर्थिक हालातों से त्रस्त प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया जिसके बाद राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भाग गए। देश में उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति फिलहाल कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच राष्ट्रपति के घर से करोड़ों रुपये कैश प्रदर्शनकारियों के हाथ लगा है। प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास में घुसने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी नोट गिनते हुए नजर आ रहे हैं।

देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर धावा बोलकर उनकी हवेली के अंदर से लाखों रुपये बरामद करने का दावा किया है। डेली मिरर अखबार ने बताया कि बरामद धन को सुरक्षा इकाइयों को सौंप दिया गया था। राष्ट्रपति आवास से करोड़ों रुपए मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या गोटाबाया राजपक्षे ने भ्रष्टाचार किए हैं?

बता दें, श्रीलंका पिछले कुछ महीने से वित्तीय और राजनीतिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। साल 1948 में स्वतंत्रता मिलने के बाद श्रीलंका में आर्थिक हालात इतने खराब हो चुके हैं देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता की बुनियादी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं और लोगों की जरूरतें पूरी कर पाने में वर्तमान सरकार असफल हो गई है। जनता की भूख और महंगाई ने सरकार की नींव हिला दी है।

वहीं शनिवार से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दिया और अब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भी 13 जुलाई को इस्तीफा देने की घोषणा की है। देश में जनता का गुस्सा उबाल पर है और शनिवार से जारी विरोध प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। लोगों ने राष्ट्रपति भवन और पीएम हाउस में आग लगा दी। रक्षा सूत्रों की ओर से राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने का दावा किया गया है। इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरे परिवार के साथ भाग गए थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार