दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन

Spread the love

नानकमत्ता। न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय धूसरा में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर  बालक वर्ग की प्रतियोगिता का ग्राम पंचायत धुसरी के ग्राम प्रधान रितेश राणा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बाबू जी,  संयोजक नृपेंद्र कुमार चौहान प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिडौरी व संकुल प्रभारी जसौद महता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता के एन अटवाल एवं सूरज सक्सेना द्वारा किया गया। संकुल प्रभारी जसौद  मेहता एवं संयोजक निरपेंद्र कुमार चौहान ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल भावना का परिचय देते हुए शत प्रतिशत प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल व सूरज सक्सेना ने बच्चों को अनुशासनात्मक एवं प्रतियोगिताओं को संपन्न करा रहे शिक्षकों को पारदर्शिता के साथ निर्णय देने हेतु आग्रह किया । बालक वर्ग के अंडर – 14 एवं अंडर- 17 के अंतर्गत 60 मीटर, 600 मीटर ,100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर ,800 मीटर ,1500 मीटर, 3000 मी की दौड़, लंबी कूद ,ऊंची कूद गोला फेंक,चक्का फेंक, कबड्डी आदि प्रतियोगिता  संपन्न हुई। न्याय पंचायत स्तर पर प्रत्येक इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 300 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹200, तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 150 रुपए नगद पुरस्कार, मेडल व योग्यता प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। अंडर _14 में 60 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान आयुष चंद द्वितीय स्थान प्रभाकर सिंह तृतीय स्थान जतिन सिंह 100 मीटर में प्रथम स्थान ऋषभ राणा, द्वितीय स्थान आदित्य राना तृतीय स्थान सक्षम सिंह द्वारा प्राप्त किया गया।प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए दिनेश सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सितारगंज ,राधे सिंह,सरिता राना, संयोजक  युवा कल्याण विभाग,निमाई चंद माझी  सुमंगला मंडल, वीरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह राणा, त्रिलोक चंद, फकीर सिंह, पीयूष गुप्ता, नवीन चन्द्र शर्मा, लीला रौतेला, नीलम रानी, तृप्ति पंत, सुरेश प्रसाद, राम रूप सिंह, रेनू उपाध्याय,रेनू, शिव सिंह बिष्ट, योगेश पांडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी