अवैध पिस्टल मय मैगजीन मय 02 जिन्दा कारतूस सहित खूंखार पुलिस की गिरफ्त में 

Spread the love

किच्छा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी सितारंगज  के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा दिनांक 10/11-11-2023 देर रात्रि देर रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान कार नंबर UK06BE7008 होंडा एमेज वाहन चेकिंग के दौरान दोपहरिया से आगे अंजनिया तिराहे पर रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वाहन चालक वाहन को वापस छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम द्वारा घेर कर उक्त वाहन कार को पकड लिया ।

चालक को वाहन से बाहर निकालकर नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली तो उसने अपना नाम आशुतोष भंडारी उर्फ आशू भंडारी पुत्र भूपाल सिंह निवासी ग्राम महराया रोड लालपुर थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर बताया जामा तलाशी में एक अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए । पकड़े गए आशुतोष भंडारी से पिस्टल का लाइसेंस आदि तलब किया तो दिखाने से काशीर रहा पूछताछ में बताया कि सिमरनदीप सिंह ,सुखविंदर उर्फ सुक्खा और मै आपस में गहरे दोस्त है हमारा अपना गैंग है ,आजकल हमारे गैग का किच्छा क्षत्रे के खूंखार अपराधी गगनदीप सिंह के गैग के साथ झगडा चल रहा है वह लोग कही भी गोली चला देते है हमारे गैंग व गगनदीप के गैग का क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आमना-सामना होता रहता है , इसी कारण मै अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल लोड करे रखता हूँ । आज भी मैं अपनी गैंग के सदस्य सिमरनजीत सिंह से उसके घर से मिलकर वापस लालपुर को आ रहा था, कि आप लोगो ने पकड लिया मेरे ऊपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है । घटना में प्रयुक्त वाहन कार नंबर UK06BE7008 होंडा एमेज को एमवी एक्ट में सीज किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभि0 के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR-251/2023 U/S-3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है। अभि0 को रिमांड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही को स्थानीय जनता द्वारा प्रशंसा की गयी है ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप