बैंक को 27 लाख का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। कृषि ऋण के नाम पर बैंक को लाखों का चूना लगाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार चार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। आरोप था कि ठग परिवार ने पहले बैंक से कृषि लोन लिया और बाद में फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक में एनओसी जमा कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
लीड बैंक प्रबंधक कोटेक महिंद्रा के भानु प्रताप सिंह ने 19 अगस्त 2023 को बताया कि 31 जुलाई 2014 को गजराज सिंह, श्याम बिहारी, मोहन देई, मुकेश कुमार, टीकाराम निवासी ग्राम गहलुईया बहेड़ी बरेली यूपी के परिवार द्वारा कोटेक महिंद्रा बैंक के आईएनजी वैश्य बैंक से कृषि ऋण के नाम पर 27 लाख रुपये का कृषि ऋण लिया था। जिसके गारंटर भाई गजराज सिंह, मुकेश कुमार और टीका राम बने थे। एक वर्ष सामान्य किश्त देने के बाद वर्ष 2015 में बैंक का विलय कोटेक महिंद्रा में हुआ। कुछ साल बाद जब बैंक द्वारा खाता पड़ताल शुरू की तो पाया कि ऋणधारक आरोपियों पर बैक का 46,59, 438, 80 करोड़ रुपये बकाया है। बावजूद ऋण धारक द्वारा कोई भी भुगतान जमा नहीं किया। जब बैंक की जांच टीम ने बारीकी से पड़ताल की तो पाया कि सभी आरोपियों ने विलय होने के कारण सांठगांठ का तहसील स्तर से कोई भी बकाया नहीं होने का फर्जी दस्तावेज बनाकर एनओसी बैंक में जमा कर दी थी, जबकि बैंक का 27 लाख रुपये बकाया था। वहीं कई सालों से किश्त नहीं जमा करने के कारण करोड़ों का बकाया दर्शाया जा रहा है। जब इस संबंध में आरोपियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने लीड बैंक अधिकारी की तहरीर पर 27 लाख रुपये का बैंक गबन करने सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मगर सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे थे। कोतवाल विक्रम राठौर और चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी महेश कांडपाल आरोपियों की धरपकड़ की योजना बना रहे थे। इस बीच खबर मिली कि सभी आरोपी ग्राम गहलुईया बहेड़ी अपने गांव में देखे गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से दबिश दी। मौके पर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित