पुणे में कॉन्स्टेबल ने अपनी जान पर खेलकर ग्रामीण को बचाया, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Spread the love

पुणे। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस जवानों ने एक ग्रामीण को डूबते से बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। पुलिस जवानों के रेस्क्यू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो पुणे के शिवाने गांव का है। जहां एक नाला बारिश के बाद उफान पर आ गया। इसमें डूब रहे ग्रामीण को बचाने के लिए कॉन्स्टेबल सद्दाम शेख तेज लहरों में कूद गए।

इसके बाद जब कॉन्स्टेबल सद्दाम शेख को रेस्क्यू में दिक्कत आने लगी तो कॉन्स्टेबल अजित पोकरे भी नाले में उतर गए। करीब 30 सेकंड की जद्दोजहद के बाद इस ग्रामीण को बचा लिया गया।

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और इन जवानों की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- दो जवानों ने अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना ही एक ग्रामीण की जिंदगी बचा ली। इन लोगों का साहस तारीफ के काबिल है। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर गर्व है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार