अमरनाथ यात्रा रोकी गई: गुफा के ऊपर होगा हवाई सर्वे, बाढ़ के रास्ते से हटाए जाएंगे टेंट

Spread the love

अमरनाथ गुफा के पास दो दिन पहले बादल फटने की घटना के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अब बड़ा फैसला किया है। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है। वहीं, हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। गुफा के ऊपर की तरफ हवाई सर्वे करने का निर्देश और बाढ़ के रास्ते से टेंट हटाने के लिए कहा गया है। अब वहां मौजूद श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने के इंतजार करना होगा। बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बचाव अभियान रात भर जारी रहा, बचाव दल को घटनास्थल से सभी लापता लोगों को निकालने के लिए व्यापक सेवा में लगाया गया।

बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर के पास राहत और बचाव कार्यों को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस मीटिंग में मनोज सिन्हा नेकई अहम फैसले लिए गए। उपराज्यपाल ने गुफा के ऊपर की तरफ हवाई सर्वे करने का निर्देश दिया है। रास्ते कोई और ऐसी झील वगैरह या खतरा तो नहीं है। इसके साथ ही फ्लैश फ्लड के संभावित रास्ते में आने वाले टेंटों को शिफ्ट करने को भी कहा गया है।

Mi-17V5 और चीतल हेलीकॉप्टर तैनात
IAF के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि अमरनाथ हादसे के लिए बचाव और राहत प्रयासों के लिए चार Mi-17V5 और चार चीतल हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चीतल हेलीकॉप्टरों ने 45 उड़ानें भरी हैं। पवित्र गुफा से 45 बचे लोगों को निकालते हुए पांच एनडीआरएफ और सेना के जवानों और 3.5 टन राहत सामग्री को शामिल किया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप