युवक ने  होटल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान नैनीताल घूमने की बात कहकर घर से निकला था युवक

Spread the love

किच्छा। दरऊ रोड स्थित एक होटल में बदायूं निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुजाहिदपुर थाना शेखपुरा जिला बदायूं निवासी 24 वर्षीय जगत पुत्र लाल सिंह ने यहां दरऊ रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। रात्रि में वह कमरे में चला गया। प्रातः काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने उसे उठाया गया तो लेकिन कमरा नहीं खुला। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो जगत ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जाता है कि मृतक अपने परिजनों को नैनीताल घूमने की बात कह कर घर से निकला था। मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है