विधायक ने सात किलोमीटर लम्बे खेड़ा – गंगापुर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण का किया शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आज राज्य योजना से स्वीकृत सात किलोमीटर लम्बे मोदी मैदान के पास से खेड़ा – गंगापुर रोड महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का आज नारियल फोड़कर फीता काटकर शुभारंभ किया।
विधायक शिव अरोरा बोले यह मार्ग बहुत बड़ी आबादी को लाभ देने वाला मार्ग है जहाँ बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं और यह मार्ग पिछले दस साल से जर्जर हालत में था जिस कारण मार्ग पर लंबे जाम की स्थिति बनी रहती थी इसके निर्माण से जहां आवागमन सुलभ होगा और जनता के उपयोग की दृष्टि से यह मार्ग क्षेत्र के लोगो के लिये ओर अधिक उपयोग में आ सकेगा, विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में लगातार रुद्रपुर विधानसभा में बड़े बड़े कार्य अस्तित्व में आने को है वही यह रोड भी 4 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली है तो हमने बिगवाड़ा दक्ष चोक, आवास विकास ओर काशीपुर बाईपास रोड के लिये वित्त स्वीकृति के लिये प्रस्ताव भेज दिया है वह कार्य के भी जल्द टेंडर प्रक्रिया करवाकर निर्माण शुरू करवाया जायेगा। उन्होंने कहा क्षेत्र में लगभग शहरी ओर ग्रामीण मिलकर 25 बड़े रोड के कार्य या तो निर्माण जारी है या टेंडर में लगे हुए हैं जिनके अस्तित्व में आने से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। हमारा प्रयास पूर्ण मनोयोग से तेज गति से विकास कार्य करने का है और जिसके लिये हम लगातार लगे हुए हैं , इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मंडी चेयरमैन के के दास, भाजपा नेता सुरेश कोली, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, शालनी बोरा, धीरेश गुप्ता, राधेश शर्मा, सशील गाबा, सुनील यादव, दिवाकर पांडेय , अनमोल विर्क, मयंक कक्कड़, विकास सागर, सुनील सागर, रमेश पाल, जितेंद्र संधू, रोबिन विश्वास, मनोज मदान, देव मेनन, नमन चावला, शिव कुमार शिब्बू व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है