फ्रैंचाईजी देने के नाम पर कर ली पांच लाख की ठगी

Spread the love

रूद्रपुर । जिले में साईबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आये दिन साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई को लूट ले रहे हैं। एक और मामले में अज्ञात साइबर ठगों द्वारा प्रफेंचाईची देने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।  दर्ज रपट में चिरमल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी सनसिटी विला रूद्रपुर ने कहा है कि उसने फेसबुक पेज पर 5 अक्टूबर 2023 को डिकैथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक पेज देखा। जिस पर शोरूम प्रेंफन्चाईजी के लिए लिखा गया था। उसने उक्त पेज पर  फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई किया तो उसे मेल आईडी से मेल आयी और उसके बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रेंफन्चाईजी के लिए सारा प्रोसीजर बताया गया। चिरमल का कहना है कि उसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस 49800 रुपये सिक्योरिटी के लिए 9 लाख 85 हजार जमा करने के लिए कहा गया। उसने झांसे में आकर 49 800 रुपये 14.10.2023 को एवं उसके बाद अलग अलग तारीखों में 4 लाख 50 हजार और बताये गये खातों में जमा कर दिये। उसके बाद अलग-अलग खातों में पेमेंट जमा करने के लिए कहा गया तो उसे शक हुआ है। उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होने अपने फोन नम्बरो को बंद कर लिया। उससे कुल 4 लाख 99 हजार 800 रूपये का फेसबुक के माध्यम से धोखाधड़ी उसके खाते से ले लिए। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप