दिल्ली में महंगी बिजली का झटका! जानिए क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली ने जोर का झटका दिया है। दिल्ली में बिजली महंगी हो गई है। बिजली बिल में 2 से 6 फीसदी तक इजाफे की बात सामने आ रही है। इसके पीछे वजह है कि, बिजली वितरण कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं पर लगाए जाने वाले बिजली खरीद समायोजन लागत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बिजली वितरण कंपनियों ने राजधानी में बिजली नियामक आयोग की मंजूरी के बाद कोयले और गैस जैसे ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होने की वजह से ये इजाफा हुआ है। हालांकि महंगी बिजली को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है।

बिजली की बढ़ी हुई दरों का लोगों पर नहीं पड़ेगा असर
दिल्ली में बिजली महंगी करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, इस फैसले से जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार की योजना जारी रहेगी और जनता के लिए दी जाने वाली राहत कायम रहेगी।

200 और 400 यूनिट वाली फ्री योजना पर मिलती रहेगी बिजली
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि, 200 यूनिट और 400 यूनिट वाली फ्री योजना के तहत फ्री बिजली मिलती रहेगी। दामों में किए गए इजाफे का असर सब्सिडी लेने वाली जनता पर नहीं पड़ेगा।

इससे पहले दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग की ओर से दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी के दामों में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी गई। इस इजाफे को मंजूरी डीईआरसी ने पावर परचेज एडजस्‍टमेंट कॉस्‍ट के रूप में दी है।

ऐसे में दिल्ली की तीनों निजी बिजली कंपनियों BSES यमुना, BSES राजधानी और टाटा पावर दिल्ली वितरण कंपनी (TPDDL) को पावर परचेज एडजस्‍टमेंट कॉस्‍ट के रूप में बिजली दरों में बढ़ोतरी की इजाजत दे दी गई है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 2 से लेकर 6 फीसदी तक होगी।

10 जून से लागू हो गई नई कीमतें
दिल्ली में बिजली की बढ़ी हुई दर के साथ नई कीमतें 10 जून से लागू कर दी गई हैं। बता दें कि ये नई दरें 31 अगस्त तक प्रभावी रहेंगी।

कोयल की किल्लत ने बढ़ाई मुश्किल
दरअसल बीते दिनों आई कोयले की किल्लत और उसकी बढ़ती कीमत की वजह से पावर जनरेशन ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव किया था जिसको डीईआरसी ने मंजूर कर लिया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप