पेराई सत्र शुरू कराये जाने की मांग को लेकर गन्ना किसानों ने चीनी मिल के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन   

किच्छा। चीनी मिल का नवीन पेराई सत्र शुरू कराये जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना किसानों ने चीनी मिल के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा ठोस आश्वासन दिए जाने पर पर गन्ना किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
सोमवार को सैकड़ों  गन्ना किसान किच्छा चीनी मिल के प्रशासनिक भवन के सामने मिल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना देकर बैठ गए। धरना दे रहे किसानों का आरोप था कि जिले की सभी चीनी मिलों में सुचारू रूप से नवीन पेराई शुरू हो गया है परंतु किच्छा चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही के कारण  मिल में नवीन पेराई सत्र शुरू नहीं हो सका है। जिससे गेहूं की बुआई नहीं हो सकी है। गन्ना किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।। किसानों को कहना था कि चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र में हजारों एकड़ गेहूं की बुवाई होने से रह गई है। इसके लिए चीनी मिल प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक  त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों को आश्वासन दिया कि आगामी 6 दिसंबर को चीनी मिल का नवीन पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। अधिशासी निदेशक में कहा कि बॉयलर  कार्य की रुकावट के कारण नवी विरासत शुरू करने में देरी हुई है। तकनीकी कर्मचारी एवं अन्य टेक्निकल लोगों के न पहुच पाने के कारण मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं हो सका परन्तु 6 दिसंबर को विधिवत रूप से पेराई सत्र का शुभारंभ  हो जाएगा । इस पर किसानों ने कहा कि यदि 6 दिसंबर को चीनी मिल शुरू नहीं हुआ तो गन्ना किसान बोरिया बिस्तर लेकर चीनी मिल के प्रशासनिक कार्यालय आगे बैठ जाएंगे। धरना प्रदर्शन में संजीव कुमार सिंह, डॉ गणेश उपाध्याय,सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, बलविंदर सिंह, रनजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, ताहिर मलिक, फारूक गाजी, जितेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह बोर आदि समेत सैकड़ों गन्ना किसान थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए   सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस…

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी