दुकान में घुस नकाबपोशों ने ज्वैलर्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट पूरी प्लानिंग के तहत किया गया मर्डर वारदात से पहले की गई थी पूरी रेकी

खटीमा।  खटीमा में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर ज्वैलर्स को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।  फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। सरेशाम हुई इस घटना से दहशत का माहौल है।
मंगलवार शाम खटीमा के दियूरी के शिव मार्केट में आराधना ज्वैलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी 40 वर्षीय रमेश रस्तोगी पुत्र शमशेर रस्तोगी दुकान पर बैठे जेवर तैयार कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो नकाबपोश दुकान में घुस आए। एक ने रमेश को गोली मारी, जो उनके गले में लगी। दूसरे नकाबपोश ने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका तमंचा नहीं चला। गले में गोली लगने से रमेश की मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि बदमाशों का मकसद रमेश की हत्या करना ही था। वह अपने मंसूबों पर कामयाब भी रहे। बदमाश दुकान से ज्वैलरी या नगदी लूटकर नहीं ले गए। बदमाशों ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया था। घटना के बाद यह पता चल रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की गई थी। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस समय बाजार में अंधेरा हो गया था। दियूरी के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस कोटिया ने बताया कि दुकानें आठ से नौ बजे के बीच बंद हो जाती हैं।  बताया जा रहा है कि हत्यारे 7:20 बजे दुकाने में दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे। उनमें से एक दुकान के बाहर बाइक पर बैठा था। दो लोग तमंचे के साथ दुकान में घुसे थे ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए   सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस…

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी