सड़क हादसे में फौजी की पत्नी की मौत विवाह समारोह से परिचित के साथ स्कूटी से लौट रही थी वापस निगम के पास ट्रक ने मारी टक्कर

Spread the love

रुद्रपुर। बीती रात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी,  इससे स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहे युवक के भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और शव को मोर्चरी में रखवाया। महिला दरोगा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने परिचित के साथ एक विवाह समारोह से वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में रखा है।

 पुलिस के मुताबिक गीता देवी पत्नी मदन सिंह उम्र 44 जेपी नगर अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप गुरुवार की रात गदरपुर रोड एक बारात घर में आयोजित विवाह समारोह से वापस परिचित के साथ स्कूटी से लौट रही थी। निगम के पास स्कूटी को भूसे से भरा ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर गये। सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह महिला दरोगा नेहा राणा ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका का पति फौज में है। परिवार के लोग और रिश्तेदार मोर्चरी पहुंच गए। पति भी पहुंचने वाले हैं। आरोपी चालक मय वाहन को पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी