ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत एक विवाह समारोह में शामिल होने की बात कहकर गये थे घर से  तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से बरामद किये नशे के कई इंजेक्शन

Spread the love

रुद्रपुर। गत रात्रि  किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में गौला रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से नशे के कई इंजेक्शन बरामद किये। सभी मृतक व घायल युवक रुद्रपुर के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार आदर्श कालोनी बालाजी मंदिर रोड़ निवासी 26 वर्षीय तपस्वी पुत्र स्व. सुनील कुमार, ग्राम डिबडिबा, बिलासपुर निवासी 19 वर्षीय रोहित तथा यहीं का निवासी 24वर्षीय योगेश गत देर सायं एक विवाह समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से गये थे। रात्रि में किसी व्यक्ति द्वारा पुलभट्टा थाना पुलिस को सूचना दी गई कि गौला रेलवे पुल पर तीन युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे। तत्काल उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक का उपचार शुरू किया। मृतक व घायल युवकों की शिनाख्त के लिये पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो घायल युवक की जेब से नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने इंजेक्शन कब्जे में लेकर घायल युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता योगेश निवासी ग्राम डिबडिबा तथा साथियों के नाम .तपस्वी व रोहित बताया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव रुद्रपुर भेजकर उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन शवगृह आ गये और उनमें कोहराम मच गया। योगेश ने पुलिस को बताया कि समारोह में शक्तिफार्म जाने से पहले सारे ग्राम सिरौली कला गये थे । जहां से नशे के इंजेक्शन खरीदे। जिनका इस्तेमाल करने के बाद वजह टहलते हुए गौला रेलवे पुल पर आ गये और यह हादसा हो गया। मृतकों में तपस्वी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा बताया जा रहा है। जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों से भी आवश्यक जानकारी ली।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी