अयोध्या पहुंचे साइकिल यात्री खरबंदा और पैदल पदयात्री गाबा का हनुमानगढ़ी में हुआ स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर से लेकर अयोध्या तक 475 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर रहे समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा एवं पैदल यात्रा पर निकले समाजसेवी सुशील गाबा विगत रात्रि अयोध्या पहुंच गए हैं। सुप्रसिद्ध पौराणिक ऐतिहासिक श्री हनुमान गढ़ी पीठ के महंत डॉक्टर देवेशाचार्य महाराज ने तीनों समाजसेवियों को रामनाम का पटका पहनाकर उत्साहवर्धन कर आशीर्वाद दिया ।

ज्ञातव्य है कि अयोध्या की सरयू नदी के दाहिने तट पर ऊंचे टीले पर स्थित हनुमानगढ़ी सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन करने से पूर्व यहां पर हनुमानजी के ही दर्शन करना होते हैं। माना जाता है कि लंका विजय करने के बाद हनुमान यहां एक गुफा में रहते थे और राम जन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे। इसी कारण इसका नाम हनुमानगढ़ या हनुमान कोट पड़ा। इसे ही हनुमानजी का घर भी कहा गया। महंत डॉक्टर देवेशाचार्य महाराज ने रुद्रपुर उत्तराखंड की धरती से पधारे तीन ऑन यात्रियों की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से प्रभु राम के अनन्य भक्त भी इतनी हिम्मत कर पाते हैं। स्वागत कार्यक्रम के बाद तीनों राम भक्तों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था भी श्री हनुमानगढ़ी में की गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी