धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ एवं पुलिस की सजगता से धार्मिक उन्माद की घटना टल गई। पुलिस ने एक युवक को धार्मिक झंडे उखाड़ कर फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बताते चलें कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरा शहर भगवा ध्वज में सजा हुआ था। वहीं नगर निगम द्वारा भी इंदिरा चौक स्थित इंदिरा पार्क में पाइपों पर राम ध्वज सहित भगवा झंडे लगाकर चौराहे को सजाया गया था। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक झंडे उखाड़ कर नीचे फेंक रहा है और लोहे के पाइपों को चुराने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही दरोगा राकेश मिश्रा पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकरम अली निवासी भूतबंगला बताया। कोतवाली पुलिस ने दरोगा मुकेश मिश्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और लोहे के पाइप चुराने सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया। गनीमत यह रही है कि स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ के चलते प्रकरण पर गोपनीय कार्रवाई कर शांत करा दिया गया। वरना सांप्रदायिक उन्माद फैल सकता था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी