राम मंदिर के कार सेवकों को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। राम मंदिर आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले कार सेवकों को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण बहुत चुघ ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ,और वर्तमान समय में जो इस दुनिया में नहीं रहे उनके परिजनों को सम्मानित कर सभी का आभार जताया ।श्री चुघ ने कहा कि कार सेवकों की बदोलत ही आज सैकड़ो वर्षों बाद यह सपना साकार हुआ है कि जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में एक अलख जागी थी जिसको तमाम कारसेवकों ने प्रज्वलित किया और अपने जीवन का उत्सर्ग किया ।ऐसे कई कार सेवक थे जिन्होंने कई दिनों तक जेल भी काटी और पुलिस की अमानवीयता भी सहन की। लेकिन आज उन्हीं के हौसलों की बदौलत यह देश राम राज्य की और आगे बढ़ रहा है ऐसे में सभी को शत-शत नमन है ।बताया जाता है कि रमपुरा के भाजपा नेता राज कोली के पिताजी हिंदूवादी नेता स्वर्गीय बलवंत कोली के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में आवाज उठाई थी जिस पर पुलिस ने पांच मंदिर के समीप उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और लगभग डेढ़ माह तक कई लोग हल्द्वानी, नैनीताल और बागेश्वर जेल में रहे थे ।जिनमें से कुछ लोग वर्तमान समय में जीवित हैं और कुछ कार सेवक स्वर्गवासी हो गए हैं । जिसमें स्वर्गीय घासीराम समेत वर्तमान समय में सुंदरलाल पंडित, रामकुमार पप्पू और भोले समेत कई कार सेवक शामिल थे। इस दौरान राज कोली, विपिन कोली, आशीष श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश ,राम भगत ,नन्हे ,रामचंद्र ,कृष्ण कोली, दर्शन कोली ,राहुल, विशाल अभिषेक ,दीपक कोली, रंजीत कोली,सुनील कोली,रोहित कोली, शिवकरण ,ओम प्रकाश, राजेंद्र कोली ,पप्पू कोली, भोला कोली ,रामकुमार, सौरभ कोली, राहुल कोली पारस कोली ,नरेश कोली ,राजेश कोली, सतीश कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप