रूद्रपुर। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक आदर्श छिनकी नौगांव किच्छा निवासी जकी अहमद पुत्र मुमताज अहमद की स्पलैंडर बाइक संख्या यूके 06एएल 7819 ब बीते दिनों गुरू मां इंटरप्राईजेज शोरूम के पास से चोरी हो गयी थी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। उक्त बाइक को चोरी करने वाले वाले शिवम यादव पुत्र नेत्रपाल यादव निवासी भदईपुरा वार्ड नंबर 16 को पुलिस ने एलाइंस कॉलोनी के समीप स्थित खाली प्लॉट से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी विजय सिंह कांस्टेबल दिनेश सिंह, उमेश सिंह आदि शामिल थे।




