शोषण के विरुद्ध चीनी मिल में आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love

किच्छा। किच्छा चीनी मिल में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी व कर्मकारों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से किये जा रहे कार्य में कर्मकारों द्वारा शोषण के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मकारों की मांग थी कि उनको सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय से कम भुगतान ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है व उनकी भविष्य-निधि की राशि भी जमा नहीं की गयी है। कर्मकारों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए चीनी मिल गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। चीनी मिल श्रमिकों के प्रदर्शन की खबर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह नें चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से वार्ता कर के उनको ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कर्मकारों के शोषण से अवगत कराया। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक नें आश्वासन दिया है कि ठेकेदार को पत्र लिखकर वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा तथा एक्शन लिया जाएगा किसी भी कर्मचारी का शोषण ठेकेदारों द्वारा नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार से वार्ता की  है तथा 5 फरवरी को कर्मकारों के साथ मीटिंग कर के उनकी समस्याओं के निस्तारण की बात की है। इस अवसर पर  राजेश कुमार, विनीत, रोशन लाल, संजय यादव, नवीन कुमार, मनोज, ब्रह्मानंद, नाजिम, श्याम बिष्ट, किशन, सुमित, धर्मेन्द्र, पुष्पेन्द्र आदि थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप