प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को मात्र दो दिन शेष बचे हैं ऐसे में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू का चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच चुका है

Spread the love

रुद्रपुर -प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को मात्र दो दिन शेष बचे हैं ऐसे में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू का चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच चुका है ।बल्लू ने अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। ऐसे में कई संगठनों ने बल्लू को अपना खुला समर्थन दे दिया है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि चुनावी दौड़ में अब कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बल्लू की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। गौरतलब है कि 4 फरवरी को जनता इंटर कॉलेज में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मतदान होना है। जिसमें महामंत्री पद पर हरीश अरोड़ा और मनोज छाबड़ा की सीधी टक्कर है तो वही कोषाध्यक्ष पद के लिए बलविंदर सिंह बल्लू ,पवन गाबा पल्ली और संदीप राव मैदान में है। ऐसे में बल्लू और संदीप राव के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है ।बल्लू ने कहा कि वह लंबे अरसे से व्यापारियों के हितों के लिए प्रयत्नशील रहे हैं ऐसे में यदि व्यापारी उन्हें अपना सहयोग और मत देते हैं तो वह प्रमुखता से उनकी बात उठाएंगे और समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान मुख्य बाजार, सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी मॉडल कॉलोनी भूरा रानी ,सिविल लाइन समेत तमाम मोहल्ले में बल्लू ने जनसंपर्क किया जहां उन्हें तमाम व्यापारियों का आशीर्वाद मिला।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी