*जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण*
*बिना अवकाश लिये अपने निजी कार्य से बीएसए कार्यालय में उपस्थित पाये गये शिक्षक को निलम्बित करने के दिये निर्देश*
बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा और कार्यालय में साफ-सफाई आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इनवर्टर की बैटरी को बाहर देखकर सुरक्षित स्थान पर रखने के भी निर्देश दिये, जिससे कोई दुर्घटना ना हो सके।
जिलाधिकारी को निरीक्षण के समय अभिषेक कुमार सिंह सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बरकतपुर ब्लॉक भुता बिना अवकाश/अनुमति के जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में अपना कार्य कराते पाए जाने पर उनके निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि कोई भी शिक्षक अपने निजी कार्य से बिना अवकाश अथवा अनुमति के जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय नहीं आएंगे, यह हिदायत समस्त शिक्षक को दे दी जाये।
निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




