पथराव-फायरिंग से पॉश कॉलोनी में बना दहशत का माहौल

Spread the love

रुद्रपुर,  भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर बढ़ने लगा है कि जहां एक बेटा अपने पिता की निर्मम हत्या कर देता है। वहीं एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी के घर पर पथराव किया और फायरिंग कर पॉश कॉलोनी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बिगवाड़ा स्थित कस्तूरी वाटिका कॉलोनी के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में भूरारानी स्थित एक कॉलोनी के युवक के साथ कारोबार शुरू किया था। हिसाब को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। जिसके बाद से आरोपी परिवार से रंजिश रखने लगा। बताया कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुआ है। जिस कारण हमेशा दबंगई दिखाता रहता है। आरोप था कि एक जून की तड़के चार बजे आरोपी युवक अपनी पत्नी और कुछ साथियों के साथ घर पर आया। जहां आरोपी ने कार सवार साथियों के साथ मिलकर घर पर पथराव शुरू कर दिया।

पत्नी के पेट पर पत्थर लगने से वह चोटिल भी हो गई। शोर शराबा सुनकर कॉलोनी के बाशिंदे भी एकत्रित होने लगे और परिवार के लोगों ने मुख्य गेट बंद कर छत पर जाकर वीडियोग्राफी शुरू कर दी। जिससे गुस्साए आरोपी युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कारोबारी का कहना था कि घटना की सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो चुका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की तस्दीक कर रही है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

तहरीर आते ही घनघनाने लगे फोन

कारोबारी के घर पर पथराव व फायरिंग की घटना के बाद थाना ट्रांजिट कैंप में शिकायती पत्र आया तो सत्ताधारी नेताओं के फोन घनघनाने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भाजपा के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी का रिश्तेदार भी है। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद टशन और ज्यादा बढ़ गई। बताया जा रहा है कि तहरीर आने के बाद सत्ताधारी नेताओं के पुलिस को फोन आने शुरू हो गए है। जिसके बाद कहीं न कहीं पुलिस भी बेबस सी दिखी।

सत्ता की हनक इलाके में बटोर रही सुर्खियां

विगत दिवस भाजयुमो उत्तरी मंडल का उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने अपने बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या कर सनसनी फैला दी थी। वहीं अब लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए आरोपी युवक ने पॉश कॉलोनी में फायरिंग कर दहशत फैला दी है। इसके अलावा तमाम ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जिसमें कहीं न कहीं सत्ताधारी नेता या कार्यकर्ता का नाम सामने जरूर आया होगा। जिस कारण पिछले कुछ दिनों से इलाके में सत्ता की हनक सुर्खियां बटोर रही है। जिस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भाजपा को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी