करंट लगने से थाना पुलभट्टा में तैनात एएसआई की मौत   

किच्छा। थाना पुलभट्टा में तैनात एएसआई की करंट लगने से मौत हो गई।इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए तथा घटना स्थल का मुआयना कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
थाना पुलभट्टा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलभट्टा में तैनात एएसआई सुरेश पसपोला थाना परिसर की बैरक में रहते थे।‌ मंगलवार को सुबह लगभग 8.15 बजे वह प्रतिदिन की भांति उन्होंने नहाने से पहले कपड़े और जूते धोने के बाद सुखाने के लिए दीवार पर रख रहे थे कि उसी दीवार से सटे हुए लोहे का सोलर लाईट पोल लगा हुआ है उसमें बरसात के कारण विद्युत करंट फैल गया था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। एएसआई सुरेश पसपोला पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए । करंट की चपेट में आने से जैसे ही एएसआई गिरे वहां मौजूद हेड कांस्टेबल अशरफ खान व चारू पन्त ने  उन्हें उठाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट महसूस हुआ तथा  मौके पर और भी पुलिस कर्मी पहुंच गए। एएसआई पसपोला को थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी सरकारी चिकित्सालय किच्छा ले गए। सरकारी चिकित्सालय के  चिकित्सकों द्वारा हाथ खड़े कर दिए जाने पर पुलिस स्टाफ एम्बुलेंस से रुद्रपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए तथा भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुल भट्टा थाना प्रभारी ने इसकी सूचना जिले के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी मनोज कुमार कात्याल ,सी ओ बी एस चौहान समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि मृतक एएसआई सुरेश पसपोला पुत्र स्व. पृथ्वीधर पसपोला निवासी नैणी थाना पट्टी लंगूर पोस्ट बडके जिला पौडी के निवासी थे। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष थी और वह 2002 में भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक एएसआई के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना से उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
थान पुल भट्टा में एएसपी की करंट लगने से मृत्यु की सूचना पर विद्युत विभाग के एसडीओ डीसी गुरूरानी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा करंट फैलने की जानकारी ली। एसडीओ ने एएसआई सुरेश पसपोला की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी