अतिक्रमण: आंख में आंसू, चेहरे पर मायूसी, बेबस बन देखते रहे ग्रामी

रुद्रपुर, भगवानपुर कुलड़िया में 46 कब्जा धारकों के आशियाने पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वास्तव में हृदयविदारक रही। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ होते ही चिह्नित ग्रामीणों के आंखों में आंसू, चेहरे पर मायूसी और बेबसी देखने को मिली। रोने-बिलखने के सिवा ग्रामीणों के पास कुछ नहीं था।  कोई डिवाइडर पर बैठकर आशियाने को टूटता हुआ देखता तो कोई पुलिस से ईट देने की गुहार लगाता। आखिरकार विवश होकर पास ही बने छठ घाट पर लोगों ने शरण लेनी शुरू कर दी। कार्रवाई कुछ भी हो, लेकिन ग्रामीणों के दर्द को सुनकर हर कोई सिहर उठा।  शनिवार की सुबह 8 बजे जब पुलिस की गाड़ियां, जेसीबी मशीन की गड़गड़ाहट और लाठी-डंडों, दंगा नियंत्रण वाहन और सशस्त्र बल भगवानपुर कुलड़िया गांव पहुंचा। तब घोषित किए गए अतिक्रमणकारियों के आंखों में आंसू छलकने लगे। पुलिस ने लोगों को घरों में घुसकर बाहर निकाला। इस दौरान कोई अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर डिवाइडर पर बैठ गया तो कोई सामान एकत्रित करने में जुट गया। वहीं कई कब्जा धारक पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपना दुख दर्द बयां करते रहे, लेकिन कहीं न कहीं पुलिस बल भी मजबूर दिखा और आदेशों का पालन करने का हवाला देते हुए 9 बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी ने जब कच्चे-पक्के मकानों को एक के बाद एक कर धराशायी करना शुरू किया तो दूर खड़े परिवार रोने बिलखने लगे। हर कोई यह बयां कर रहा था कि परिवार को लेकर जाएं तो जाएं कहां। कोई प्रशासन से मलबे की ईंट देने की गुहार लगा रहा था तो कोई सामान निकालने की मोहलत मांग रहा था। जिसे देख वहां से गुजरने वाले राहगीर भी ग्रामीणों की बेबसी को देखकर हैरान व परेशान होते नजर आए। बेघर होते लोगों को देखकर हर किसी के मन में पीड़ा नजर आयी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी