ऋण आरसी व जीएसटी वसूली को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक 

Spread the love

रूद्रपुर। बैंक ऋण आरसी व जीएसटी वसूली को लेकर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में बैंकर्स, राज्यकर अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि सभी बैंक प्रबंधक अपने आरसी की सूची लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के तहसील कार्यालयों में जाकर मिलान कर ले ताकि समय से अधिक से अधिक बैंक ऋणों की वसूली हो सकें।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक ऋण आरसी तहसीलों को भेजने के बाद ऋणदाता व बैंक आपसी सेटलमेंट करते है तो आरसी का 10 प्रतिशत वसूली चार्ज राजस्व विभाग को अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने तहसील स्तर पर बैंकों के साथ आरसी वसूली को लेकर बैठक करने के निर्देश भी दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्यकर, आबकारी, खनन, परिवहन विभाग भी राजस्व वसूली में तेजी लाये। सभी विभाग भी अपनी आरसी का मिलान तहसीलों से अवश्य करते हुए समन्वय बनाते हुए वसूली करें। उन्होंने यह भी कहा कि आरसी में ऋणदाता का नाम व पता स्पष्ट व सही लिखे ताकि शीघ्रता से वसूली हो सकें। उन्होने तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने तहसीलों के 10-10 बड़े वकायेदारों की सूची बनाते हुए कड़ाई से वसूली करें तथा बड़े वकायेदारों की सूची भी तहसलों में चस्पा करें व उसे नियमित अपडेट भी करें।  बैठक में ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पाण्डे, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी एमएस जंगपांगी, तहसीलदार पूजा शर्मा, दिनेश कुटौला, पंकज चंदोला, गिरीश जोशी सहित बैंकर्स उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी