रुद्रपुर – निकाय चुनाव में नामांकन वापस लेने की तिथि से एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन देने के बाद पूर्व विधायक ठुकराल ने खुद और अपने भाई का निर्दलीय नामांकन पत्र वापस ले लिया था। ठुकराल ने विकास के समर्थन में प्रचार भी शुरू किया था, लेकिन अचानक भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का एक लेटर बम वायरल हो गया। इस पत्र में आदेशित किया गया था कि ठुकराल अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं और वह किसी भी पार्टी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस पत्र ने पूर्व विधायक को पूरी तरह से चुप करा दिया, जिसके बाद वह निर्षक्रय हो गए और बालाजी के दर्शन करने राजस्थान चले गए। जैसे ही वह दर्शन कर वापस आए, शासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई।




