रामनगर में पानी लेने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला  गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे कई घंटों जाम किया

Spread the love

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के ग्राम रिंगौडा क्षेत्र में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव की अन्य महिलाओं के साथ पानी लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव नेशनल हाईवे 309 पर रखते हुए जमकर प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगा दिया। ग्रामीणों के आक्रोश के आगे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई किलोमीटर तक दोनों ओर जाम लग गया तो वहीं ग्रामीण बाघ को गोली मारने की मांग करते हुए 3 घंटे से अधिक तक ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

बुधवार की सुबह रामनगर के रिंगोड़ा गांव की 60 साल की बुजुर्ग महिला तुलसी देवी पत्नी गुसाई सिंह अन्य महिलाओं के साथ पानी लेने के लिए गई थी।इसी दौरान बाघ ने महिला को घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया।तो वही हमले की जानकारी तुलसी देवी के साथ मौजूद महिलाओं ने गांव जाकर ग्रामीणों और वन विभाग को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद महिला का शव कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला। वही इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।जिसके चलते ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रामनगर वन विभाग के डीएफओ दिगंत नायक  ने ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि मौके पर वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील करते हुए बताया कि घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए इस बाघ को पकड़े जाने की मौखिक अनुमति मिल गई है।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाघ को पकड़े जाने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी करने के साथ ही ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम को भी रवाना किया जाएगा। कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि गांव में पानी की समस्या को लेकर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट से हुई वार्ता के बाद विधायक द्वारा इस गांव में विधायक निधि से हैंड पंप लगाने के लिए₹500000 की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई है।उन्होंने बताया कि गुरुवार से इस क्षेत्र में हेड पंप लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी और मृतका  के परिजनों को नियम अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोल दिया गया।मृतक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा महिला के शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले गए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी