सुंदरपुर में सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला ठुकराल की साजिश का हिस्सा

Spread the love

रुद्रपुर। आज रमपुरा मे जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कहा कि रविवार को ग्राम सुंदरपुर में सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थकों ने सोची समझी साजिश के तहत हमला किया, जो महिलाओं के प्रति उनकी दुर्भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज की भद्र नेता के साथ हुई घटना का बदला बंगाली समाज वोट की चोट से विधायक राजकुमार ठुकराल से जरूर लेगा।

श्री अरोरा ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड सहप्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी का सुंदरपुर में प्रचार कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन विधायक ठुकराल ने जानबूझकर सुंदरपुर में अपना कार्यक्रम लगाया, ताकि सांसद लॉकेट चटर्जी को अपमानित करने का मौका मिल सके। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ठुकराल की क्या मजबूरी थी कि वह उसी दिन सुंदरपुर गए, जब भाजपा सांसद वहां प्रचार कर रहीं थीं?

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि दरअसल विधायक ठुकराल भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी से रंजिश मानने लगे हैं। ठुकराल समर्थकों ने महिला सांसद पर छींटाकशी की। इससे पहले उनकी एक आडियो भी वायरल हो चुकी है, जिसमें वह महिला सांसद पर घोर अपमानजनक टिप्पणी कर चुके हैं। कहा कि बंगाली समाज की महिला को टारगेट करते समय विधायक यह भूल गए कि बंगाली समाज इस अपमान का बदला जरूर लेगा।

भाजपा नेता सुरेश कोली ने कहा कि महिला किसी भी समाज की हो, उसे आदर की दृष्टि से देखने की परंपरा रही है। ठुकराल यदि महिलाओं का सम्मान करते तो आज यह नौबत नहीं आती। इस दौरान सुरेश कोली धर्मकोली ,चन्द्रसेन कोली ,रामकृष्ण कोली ,महेश कोली ,राजकुमार कोली,त्रिलोक कोली ,अजय मौर्य ,रविपाल ,रतनलाल पाल ,रघुवरदयाल ,लालमन लालू ,सुरेश कोली ,अनिल कोली ,वीरू कोली आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी