हाईकोर्ट से राहत मिलते ही आजम खां को लग झटका, रिहाई पर फंसा पेच

Spread the love

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां को क्वालिटी बार प्रकरण में हाईकोर्ट से राहत मिलने के कुछ घंटे बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रिकार्ड रूम के अभिलेखों में हेराफेरी और साक्ष्य मिटाने के आरोपों में उनके खिलाफ दाखिल एडिशनल चार्जशीट पर गुरुवार को स्थानीय अदालत ने संज्ञान लेते हुए बढ़ी तीनों धाराओं में आजम को 20 सितंबर को तलब किया है। क्वालिटी बार प्रकरण में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद माना जा रहा था कि आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है लेकिन, कुछ ही घंटे बाद ही एमपी-एमएलए मस्जिट्रेट कोर्ट के निर्णय से आजम की रिहाई में पेंच फंस गया है। कानून के जानकारों की मानें तो आजम खां को अब इन बढ़ी तीनों धाराओं में अलग से जमानत करानी पड़ेगी, उसी के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सकेगा।

मालूम हो कि बीते वर्ष शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के आरोपों से घिरे सपा नेता आजम खां व अब्दुल्ला आजम को रामपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। इस पर यह मामला शासन तक पहुंचा तो शासन ने दोबारा विवेचना के आदेश दिए थे। एसपी ने इस मामले की विवेचना अपराध शाखा के इंस्पेक्टर नवाब सिंह को सौंपी थी।

इस मामले में कुछ दिन पूर्व आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 471 और 201 में एडिशल चार्जशीट दाखिल करते हुए स्पष्ट किया था संबंधित केस में सपा नेता आजम खां की संलिप्तता पायी गई है। इस पर उनका नाम केस में शामिल किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन