बरेली की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में बनाई टॉप 10 में जगह*

Spread the love

 

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली। सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज, भमोरा की तीन होनहार छात्राओं ने उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में टॉप-10 सूची में जगह बनाकर जिले का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

 

कॉलेज की छात्रा तुबा खान ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ न केवल बरेली मंडल में टॉप किया, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। तुबा को कुल 500 में से 480 अंक मिले।

 

इसी विद्यालय की डिंपल मौर्य ने 479 अंकों के साथ प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया, जबकि रिया सोमवंशी ने 476 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।

 

इन छात्राओं की सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तुबा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और मोबाइल से दूरी को दिया। डिंपल और रिया ने भी अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताया।

 

बरेली जिले में इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

 

यूपी बोर्ड 2025 के लिए बरेली जिले में कुल 94,468 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 49,380 और इंटरमीडिएट के 45,088 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

 

हाईस्कूल में 27,395 बालक, 21,407 बालिकाएं और 1 ट्रांसजेंडर छात्र पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट में 24,222 बालक और 18,236 बालिकाएं शामिल थीं।

 

परीक्षा जिले के 125 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परिणाम घोषित होने पर हजारों छात्रों के चेहरों पर सफलता की मुस्कान देखने को मिली।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी