उत्तराखंड के शहरों को लेकर बड़ी राहत, बनेंगी 232 नई पार्किंग, 27 स्थानों पर काम शुरू करने की मिली अनुमति

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के छोटे-बड़े नगरों को पार्किंग सुविधा को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 232 स्थानों पर पार्किंग निर्माण का निर्णय लिया है। इसमें से 27 स्थानों पर काम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी पार्किंग का अभाव है, इस कारण वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। जिससे जाम की समस्या और विकराल होती है। इस कारण आवास विभाग पार्किंग सुविधा बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
विभाग प्रथम चरण में 27 स्थानों पर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति संबंधित जिला विकास प्राधिकरणों को दे चुका है। इसके अलावा दूसरे चरण में 185 अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण की तैयारी है। इसमें शहरों के अलावा यात्रा मार्ग के साथ ही पयर्टन स्थलों के छोटे-छोटे कस्बे भी शामिल हैं।
आवास विभाग ने जिलाधिकारियों से पार्किंग के लिए तय की गई जगह की जांच करने को कहा है। विभाग जरूरत के अनुसार सरफेस पार्किंग, मल्टीलेबल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग के साथ ही नई तकनीकी के साथ टनल पार्किंग निर्माण की भी संभावना तलाश रहा है। इसके अलावा शहरों में पार्किंग सुविधा बढ़ाने के लिए भी पार्किंग पॉलिसी तैयार करते हुए, निजी पार्किंग का भी रास्ता साफ करने जा रहा है।
आवास सचिव शैलेश बगौली ने बताया, हमारे ज्यादातर शहर और पर्यटक केंद्रों पर हर वक्त वाहनों का दबाव रहता है। यात्रा या पयर्टन सीजन के समय स्थित ज्यादा गंभीर हो जाती है। इसलिए सभी प्रमुख शहरों में युद्धस्तर पर पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है। 27 जगह जगह चिह्नित होने के बाद निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी गई है, शेष स्थानों की जिलाधिकारी के माध्यम से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी