भाजपा सरकार ने नजूल के नाम पर जनता को दिया धोखा: बेहड़ भाजपा के राज में बिना रिश्वत के नही होता है कोई काम

Spread the love

रूद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार नजूल भूमि के नाम पर जनता को ठग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समय पर जो नजूल नीति बनाई गई थी,यदि सरकार द्वारा बिना कोई बदलाव किये उसे लागू किया जाता तो आज सबको मालिकाना हक मिल जाता। तत्कालीन नजूल नीति से छोटे-छोटे दुकानदार सहित सभी को मालिकाना हक दिये जाने के लिये प्रावधान था। श्री बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है और बिना रिश्वत दिये किसी का काम नही होता।

बेहड़ ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार नजूल नीति के नाम पर सिर्फ बेवकूफ बनाने का काम कर रही हैं। नजूल के नाम जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। यही नही सरकार नजूल में बसे लोगों को चुनाव लड़ने तक का मौका दे रही है। श्री बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा रूद्रपुर नगर निगम के मेयर पद मोहन खेड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाने के लिये जुट जाये। उन्होंने कहा कि सरकार प्रीपेड मीटर लगाकर जनता को लूटने का काम कर रही है, प्रीपेड मीटर के नाम पर बिजली विभाग में करोड़ों के खेल हुए हैं प्रीपेड मीटर का काम अडानी को देकर भारतीय जनता पार्टी ने सिद्ध कर दिया कि सरकार गरीबों का हक छीन कर पूंजीपतियों को दे रही है। किसी भी हालात पर प्रीपेड मीटर लगने नहीं दिए जाएंगे तथा गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। इसी सरकार ने नजूल की भूमि पर बसे लोगों के विद्युत कनेक्शन पर रोक लगाकर जनता के साथ धोखा किया है,फाजलपुर सहित कई स्थानों पर बसे लोगों को सरकार मालिकाना हक न देकर सीलिंग की जमीनों को बिल्डर के हाथ सौपने का काम कर रही है। श्री बेहड़ ने कहा कि आज जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोष पनप रहा है। इसलिये सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाते हुए एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुट जाये और कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 10 जनवरी के बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगे और रुद्रपुर,गदरपुर,लालपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जहां भी पार्टी जिम्मेदारी सौंपेगी वहां पर वह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी