आरपीएफ जवान में भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष को बेरहमी से पीटा*

Spread the love

 

*रिपोर्ट.. प्रवीण कुमार*

भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता सड़क पर गिरकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है जहां एक आरपीएफ जवान ने भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष को सड़क पर गिरा गिरा कर लात-घुसो सरेआम पीटा पीड़ित भाजपा नेता ने इस मामले में पहले कर्मचारी नगर पुलिस चौकी में शिकायत की उसके बाद वो इज्जतनगर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आरपीएफ जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक कालोनी निवासी अजय कुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में मंडल कोषाध्यक्ष है। उनका 100 फुटा रोड पर टाइल्स का शो रूम है। रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपना शो रूम बंद करके अपनी कार से अपने वापस जा रहे थे अजय गुप्ता ने बताया कि वो मिनी बाईपास होते हुए अपने घर जा रहे थे। तभी एक स्कूटी सवार युवक ने उनकी कार को ओवरटेक किया। युवक उनकी कार के आगे स्कूटी लहराते हुए चल रहा था। अजय गुप्ता ने बताया किसी तरह से वो अपनी कार स्कूटी सवार के पास लेकर आए और कार का शीशा नीचा करके उससे स्कूटी सही से चलाने को कहा। जिसके बाद स्कूटी सवार युवक आग बबूला हो गया। उसने अजय गुप्ता को गंदी गंदी गालियां दी। उन्होंने गलियों का विरोध किया तो कार से निकालकर युवक ने उन्हें सड़क पर गिरा गिरा कर लात घुसो से बेरहमी से पीटा।

अजय गुप्ता ने बताया कि स्कूटी सवार युवक ने जैसे ही मेरी कार पर भाजपा का झंडा देखा तो वो बोला तू बहुत बड़ा भाजपा का बन रहा है, अभी तेरी सारी नेतागिरी निकालता हु। जिसके बाद उसने मार पीट शुरू कर दी। स्कूटी सवार युवक ने अपना नाम मनवीर चौधरी बताया। उसने बताया कि वो आरपीएफ में तैनात है। उसने कहा तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। वही आरपीएफ जवान शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहा था। पिटाई के वक्त वहां मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी होते ही थाने पहुंचे कई भाजपा नेता वही भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट की जानकारी होते ही तमाम भाजपा नेता इज्जतनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। वही पुलिस ने पीड़ित भाजपा नेता का मेडिकल करवाया है। और मामले आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी