बरेली, धर्म छिपाकर बदायूं की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर मिलने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दो युवकों ने रेप किया। कार में महिला के साथ रेप करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के गोली लगी। फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के मुताबिक उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर आंवला के मनौना निवासी शानू पुत्र अतीक से हुई थी। दोस्ती के दौरान उसने हमेशा अपना धर्म छिपाकर रखा और खुद को शनि बताता रहा। मंगलवार को वह आंवला के मनौना धाम घूमने आई थी। लिहाजा शानू वहां उससे मिलने आ गया। उसके पास वैगन आर कार भी थी, जिसे शानू का दोस्त आरिफ चला रहा था। दोनों कार में बैठाकर महिला को बिसौली रोड पर ले गए। चलती कार के अंदर शानू और आरिफ ने उसके साथ रेप किया। आंवला थाने पहुंचकर महिला ने अपनी साथ हुई घटना के बारे में बताया।




