मतदान के सफल संपादन को की गयी सुरक्षा बलों की ब्रिफिंग 

Spread the love

रुद्रपुर। आगामी 23 जनवरी 2025 को होने वाले नगर निकाय सामान्य मतदान के सफल सम्पादन हेतु आज पुलिस लाईन में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की उपस्थिति में सुरक्षा बलों की ब्रिफिंग की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सुरक्षा बलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सब का दायित्व है, इसीलिए अनुशासित होकर आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण, निर्वाध मतदान कराना सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर, जोनल पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मतदान सम्पन्न करायेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतपत्र पेटी की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है इसीलिए मतपत्र पेटी को लाना व ले जाने में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें व मतपत्र पेटी को अपने से अलग न करें। उन्होने कहा कि सभी सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी सवेंदनशील व अति सवेंदनशील बूथों पर पैनी नजर रखेंगे व पोलिंग बूथों के बाहर अनावश्यक भीड़ का जमावाड़ा कतई न होने देंगे, अपने व्यवहार में विनम्रता रखेंगें इसी के साथ समन्वय बना कर शान्तिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि मतदान के दिन बूथ के भीतर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा, 200 मीटर परिधि के बाहर प्रत्याशियों के बस्ते लगाये जायेंगें। मतदान पार्टियों को अपने बूथ पर ही रात्रि विश्राम कराना सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान पार्टियों के बूथ पर पहुंचने व मतदान समाप्ति के उपरान्त मतदान पार्टियों की रवानगी की सूचना कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सुरक्षा जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल आपस में समन्वय बनाकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि निष्पक्ष होना ही नहीं अपितु निष्पक्ष दिखना भी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासित होकर कार्य करें व अपनी वाणी को संयमित रखें। उन्होने बताया कि जनपद को 3 सुपर जोन व 23 जोन व 53 सेक्टर में विभक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी वायरलैस के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे, इसी के साथ प्रत्येक विधानसभा में पुलिस वायरलेस टीमें भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियां अपने निर्धारित स्थल से प्रस्थान करेंगी, सभी सुरक्षा कर्मी अपनी पोलिंग पार्टी के साथ निर्धारित वाहनों में ही जाना सुनिश्चित करेंगे, कोई भी अपने निजी वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे तथा रूट चार्ट के अनुसार ही वाहन संचरण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी अपने मतदान पार्टियो की रवानगी सुनिश्चित कर बूथ पर पहुंचने की सूचना भी देंगे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एएसपी उत्तम सिंह नेगी, अभय प्रताप सिंह, सीओ निहारिका तोमर, आर डी मठपाल सहित सेक्टर/जोनल मजिस्टेªट,एवं सुरक्षा बलों के जवान मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी