कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। गत दिवस नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कांग्रेस के वार्ड 20 के पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह नगर निकाय चुनावों में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटी कर रहे थे तो उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि मौहल्ला भूतबंगला के पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी उर्फ साबिर कुरैशी पुत्र जाकिर उर्फ जाबिर कुरैशी निवासी भूतबंगला द्वारा लोगों को अपने पक्ष में वोट डालने को डराया धमकाया जा रहा है तथा मोटरसाईकिल लेकर जबरदस्ती पोलिंग सेंटर के सामने खड़े होकर धमका रहा है तथा जबरदस्ती अपने पक्ष में वोट डालने के लिये जोर जबरदस्ती कर रहा है।

सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर परवेज कुरैशी को आदर्श आचार संहिता के नियमों के बारे में बताते हुये मोटरसाईकिल को पोलिंग सेंटर से आगे ले जाने के लिये बताया तो वह कहने लगा कि उसके ऊपर कई मुकदमे है एक मुकदमा और झेल लूंगा परन्तु उसे वार्ड मेंम्बर का चुनाव जीतना है। जिसके बाद परवेज उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वर्दी खींचने लगा जिसे काफी समझाने का प्रयास किया तो उक्त परवेज कुरैशी उग्र हो गया और चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगा। जिससे मतदान कार्य में बाधा उत्पन्न होने लगी तथा लाईन पर लगे लोग घबरा कर इधर उधर जाने लगे। जिस पर शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा मतदान कार्य का सुचारु करने के लिये परवेज कुरैशी को आवश्यक बल प्रयोग कर अपने सरकारी वाहन में बैठाने का प्रयास किया तो परवेज कुरैशी ने सरकारी गाड़ी के दरवाजे में सिर मार दिया तथा चिल्लाने लगा कि इसकी शिकायत करुंगा। सिर पर खरोंच आने पर वह परवेज कुरैशी को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। परवेज कुरैशी को उपचार के बाद चौकी सिडकुल थाना पंतनगर में बिठाया गया। पुलिस ने परवेज कुरैशी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी