धार्मिक स्थल के बाहर मांस फेंकने के आरोपी निलंबित सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर:-कोतवाली इलाके की भूत बंगला बस्ती में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले निलंबित सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है। आरोप था कि सिपाही ने नशे की हालत में सोची समझी साजिश के तहत धार्मिक स्थल के सामने मांस के लोथड़े फेंक कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि 29 मई को भूत बंगला के रहने वाले निलंबित सिपाही अजीम  द्वारा मांस के लोथड़े उठाकर वाल्मीकि समाज के एक मंदिर के सामने रख दिया था। जब स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की। तो निलंबित सिपाही झगड़ा करने पर उतारु हो गया। आरोप था कि सिपाही नशे की हालत में था और जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहा था। आरोप था कि इससे पहले भी सिपाही ने वार्ड में आतंक मचा रखा है। यहीं कारण है कि बागेश्वर में तैनाती के दौरान भी अपनी हरकतों के कारण विभागीय कार्रवाई हुई। मामले को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र गोटसे ने समर्थकों के साथ कोतवाल से मुलाकात की थी और तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निलंबित सिपाही के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप