भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

रुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा है कि पशुपालक की तीन भैंस चोरी हो चुकी थी। आरोप था कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं थी। पुलिस की कार्यशैली से खफा पशुपालक कोतवाली पहुंचा और पुलिस कर्मियों के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यहां बता दें कि गांव बमनपुरी निवासी पशुपालक राजेंद्र सिंह की पिछले कुछ दिन पहले तीन भैंस चोरी हो गई थी। पशुपालक ने तहरीर देकर मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी का दावा किया था। बावजूद पशुपालक पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ठ नहीं था और उसने एसएसपी को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

आरोप था कि कुछ पुलिसकर्मी उस पर समझौता करने का दबाव बनाने और दुर्व्यवहार भी करते हैं। जिस कारण पशुपालक ने पुलिस की कार्रवाई और कार्यशैली पर संदेह जताते हुए भैंस चोरी प्रकरण में लगातार पैरवी कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे पशुपालक राजेंद्र सिंह गदरपुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस का खुलासा संतोषजनक नहीं है और अभी तक चोरी भैंस का कोई सुराग नहीं लगा।

इतना कहते ही पशुपालक ने पुलिसकर्मियों के सामने जहर खा लिया और धड़ाम से जमीन पर गिर गया। जिसे देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में नजदीक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पशुपालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के एक कथित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में विधायक पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा…

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा…

    You Missed

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    • By KTadmin
    • August 31, 2026
    • 167 views

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल